Get App

Multibagger Stock: 3 साल में 2900% रिटर्न, ₹1 लाख के बना दिए ₹30 लाख

Visco Trade Associates Share Return: विस्को ट्रेड एसोसिएट्स का शेयर साल 2024 में अब तक 236 प्रतिशत चढ़ चुका है। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के मुकाबले 32 प्रतिशत बढ़कर 10.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। खर्च बढ़कर 8.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गए

Ritika Singhअपडेटेड Nov 03, 2024 पर 3:02 PM
Multibagger Stock: 3 साल में 2900% रिटर्न, ₹1 लाख के बना दिए ₹30 लाख
Visco Trade Associates के शेयर की कीमत बीएसई पर 1 नवंबर 2024 को 100.80 रुपये थी।

Multibagger Share: एक फाइनेंशियल कंपनी के शेयर ने पिछले 3 वर्षों में शेयरहोल्डर्स को 2900 प्रतिशत रिटर्न देकर खुश कर दिया है। केवल एक साल के अंदर शेयर की कीमत लगभग 390 प्रतिशत मजबूत हो चुकी है। कभी 3 रुपये के भाव पर बिकने वाला शेयर आज 100 रुपये के भाव पर है। नाम है विस्को ट्रेड एसोसिएट्स (Visco Trade Associates)।

कंपनी साल 1983 में इनकॉरपोरेट हुई थी। इसका मार्केट कैप 242 करोड़ रुपये है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 69.08 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

3 साल में ₹50000 के बना दिए ₹15 लाख

Visco Trade Associates के शेयर की कीमत बीएसई पर 1 नवंबर 2024 को 100.80 रुपये थी। 3 साल पहले शेयर 3 रुपये के स्तर पर था। बीएसई के डेटा के मुताबिक, शेयर का 3 साल का रिटर्न 2900 प्रतिशत है। अगर किसी ने 3 साल पहले शेयर में 20000 रुपये का निवेश किया होगा और अभी तक शेयर बि​क्री नहीं की होगी तो अमाउंट 6 लाख रुपये बन गया होगा। इसी तरह 50000 रुपये का अमाउंट 15 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का अमाउंट 30 लाख रुपये बन चुका होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें