Multibagger Stocks: एसी के लिए कंप्रेसर्स, कंडेंसर्स, हीट एक्सचेंजर्स और बाकी जरूरी एलीमेंट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी सुब्रोस (Subros) के शेयर इस हफ्ते करीब दो फीसदी मजबूत हुए हैं। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को एक लाख के निवेश पर 20 साल में करोड़पति बना दिया है। यह स्टॉक कैसा है, इसका अंदाजा इसके शेयरहोल्डिंग पैटर्न से लगा सकते हैं। इसमें विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की 32.62 फीसदी हिस्सेदारी है जिसमें से 11.96 फीसदी हिस्सेदारी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की है। वहीं केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड, कोटक डेट हाइब्रिड और डीएसपी स्मॉल कैप फंड समेत 6 म्यूचुअल फंडों की इसमें 13.30 फीसदी हिस्सेदारी है।
मल्टीबैगर साबित हुआ है शेयर
सुब्रोस के शेयर 17 अप्रैल 2023 को महज 2.87 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 10665 फीसदी ऊपर 308.95 रुपये पर है। इसका मतलब हुआ कि 20 साल में सुब्रोस के शेयरों ने एक लाख रुपये को 1.07 करोड़ रुपये की पूंजी बना दिया। पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो यह पिछले साल 13 जून 2022 को 269.15 रुपये पर था जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद तीन महीने में ही यह 52 फीसदी उछलकर 15 सितंबर 2022 को पांच साल के हाई 410 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से यह 25 फीसदी नीचे आ गया।
Subros के बारे में डिटेल्स
सुब्रोस कम्प्रेसर, कंडेनसर, हीट एक्सचेंजर्स समेत एसी के जरूरी कंपोनेंट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल पैसेंजर गाड़ियों, बसों, ट्रक, रेफ्रिजेरेशन ट्रांसपोर्ट, ऑफ-रोडर्स, रेजिडेंशियल एयर कंडीशनर्स और रेलवेज में होता है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो दिसंबर 2022 तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 9.82 करोड़ रुपये से गिरकर 8.19 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 695.04 करोड़ रुपये से गिरकर 654.60 करोड़ रुपये पर आ गया।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।