Get App

इस Multibagger शेयर की कीमत 300 रुपये से ₹10,000 पर पहुंची, पिछले 14 सालों में निवेशकों का दिया 3,200% रिटर्न

Multibagger Stocks: JF कमर्शियल व्हीकल के शेयरों में बीएसई पर पहली बार अक्टूबर 2008 में कारोबार शुरू हुआ था और तब से इसके शेयरों की कीमत करीब 3,197% बढ़ चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2022 पर 8:53 PM
इस Multibagger शेयर की कीमत 300 रुपये से ₹10,000 पर पहुंची, पिछले 14 सालों में निवेशकों का दिया 3,200% रिटर्न
JF कमर्शियल व्हीकल का मार्केट कैप 19.29 हजार करोड़ रुपये है

कमर्शियल गाड़ियों के लिए एयर ब्रेक सिस्टम बनाने वाली कंपनी जेफ कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम इंडिया लिमिटेड (ZF Commercial Vehicle Control Systems India Ltd) के शेयर शुक्रवार 9 सितंबर को बीएसई पर पिछले 1 सालों के अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। ZF Commercial के शेयरों में दिन के कारोबार के दौरान करीब 1.5 फीसदी की तेजी देखी गई और इसने 10,200 रुपये का नया 52-वीक हाई छुआ।

दिन का कारोबार खत्म होने के समय JF कमर्शियल व्हीकल के शेयर 0.31 फीसदी बढ़कर 10,066.85 रुपये पर बंद हुए। JF कमर्शियल व्हीकल एक मल्टीबैगर शेयर (Multibagger Stocks) है, जो अक्टूबर 2008 में बीएसई पर लिस्ट होने के बाद से अब तक अपने निवेशकों की संपत्ति करीब 33 गुना बढ़ा चुका है।

JF कमर्शियल व्हीकल के शेयरों में बीएसई पर पहली बार अक्टूबर 2008 में कारोबार शुरू हुआ था और तब इसके शेयरों की कीमत महज 305.35 रुपये थी, जो आज बढ़कर 10,066.85 रुपये पर पहुंच गई है। इस तरह पिछले 14 सालों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 3,196.82 फीसदी का धांसू रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें