Multibagger Stocks: इस म्यूजिक कंपनी ने फटाफट बनाया करोड़पति, अब भी गुनगुनाने का शानदार मौका

Multibagger Stocks: देश की सबसे पुरानी म्यूजिक लेबल कंपनी ने निवेशकों को गुनगुनाने का शानदार मौका दिया है। लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है तो शॉर्ट टर्म में भी अच्छा रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक डिजिटल म्यूजिक के बढ़ते चलन से इसमें आगे भी शानदार कमाई का मौका है। चेक करें कि क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह शेयर?

अपडेटेड Dec 29, 2023 पर 11:16 PM
Saregama India देश का सबसे पुराना म्यूजिक लेबल है जिसका मालिकाना हक आरपी संजीव गोयंका कम्पनी समूह के पास है। (File Photo- Pexels)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: देश की सबसे पुरानी म्यूजिक लेबल कंपनी सारेगामा इंडिया (Saregama India) ने निवेशकों को गुनगुनाने का शानदार मौका दिया है। लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है तो शॉर्ट टर्म में भी अच्छा रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक डिजिटल म्यूजिक के बढ़ते चलन से इसमें आगे भी शानदार कमाई का मौका है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह 20 फीसदी रिटर्न दे सकता है। इसके शेयर आज BSE पर 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ 370.80 रुपये के भाव (Saregama Share Price) पर बंद हुए हैं। हालांकि ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से इस गिरावट को निवेश के सुनहरे मौके के तौर पर लेना चाहिए।

    20 साल में बना दिया करोड़पति

    सारेगामा इंडिया के शेयर 20 मई 2003 को महज 3.60 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 370.80 रुपये पर है यानी कि 20 साल में इसने निवेशकों के एक लाख रुपये की पूंजी को एक करोड़ रुपये की पूंजी बना दिया। अब पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो 26 मई 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 294.81 रुपये पर था। इस लेवल से 2 महीने में यह करीब 62 फीसदी उछलकर 20 जुलाई 2023 को एक साल के हाई 476.23 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई से फिलहाल यह 22 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।


    बैक टू बैक ऑर्डर्स ने बढ़ाई RailTel में खरीदारी, शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर

    Saregama India में अब आगे क्या है रुझान

    सारेगामा इंडिया देश का सबसे पुराना म्यूजिक लेबल है जिसका मालिकाना हक आरपी संजीव गोयंका कम्पनी समूह के पास है। आजकल डिजिटल म्यूजिक का चलन बढ़ रहा है और ब्रोकरेज के मुताबिक सारेगामा के लिए यह पॉजिटिव है। कंपनी के मैनेजमेंट का अनुमान है कि लाइसेंसिंग से इसका बी2बी रेवेन्यू 22-25 फीसदी बढ़ सकता है। कंपनी नए मूवी कंटेंट में 30 फीसदी हिस्सेदारी का लक्ष्य बनाए हुए है। यह क्षेत्रीय म्‍यूजिक कंपनियों में छोटी से लेकर पूरी हिस्सेदारी खरीदने पर जोर दे रही है और इसके दम पर देश की सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनी अगले कुछ वर्षों में रीजनल कंपनी के रूप में भी मशहूर हो जाएगी। ब्रोकरेज ICICI डायरेक्ट का अनुमान है कि डिजिटल मोनेटाइजेशन से इसके कारोबार को सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा वेब सीरीज, आर्टिस्ट मैनेजमेंट इत्यादि इसकी ग्रोथ को और मजबूत करेंगे। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसे 445 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।