Get App

Multibagger: सिर्फ 2 साल में इस शेयर ने कराई 11,000% की छप्परफाड़ कमाई, ₹1 लाख को बना दिया ₹1.1 करोड़

Multibagger Stocks: मूंगिपा सिक्योरिटीज लिमिटेड ( Moongipa Securities Limited) ने पिछले 2 सालों में अपने निवेशकों को 11,000 फीसदी का भारी-भरकम रिटर्न दिया है। इस दौरान इसके शेयरों की कीमत 2.30 रुपये से बढ़कर 256.55 रुपये पर पहुंच गई और इसने अपने निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया

Vikrant singhअपडेटेड Dec 19, 2022 पर 10:01 PM
Multibagger: सिर्फ 2 साल में इस शेयर ने कराई 11,000% की छप्परफाड़ कमाई, ₹1 लाख को बना दिया ₹1.1 करोड़
दिग्ग्ज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) ने भी इस मल्टीबैगर शेयर में हिस्सेदारी खरीदी है

Multibagger Stocks: ब्रोकिंग से लेकर वेल्थ मैनेजमेंट तक की सेवाएं देने वाली कंपनी मूंगिपा सिक्योरिटीज लिमिटेड ( Moongipa Securities Limited) के शेयरों में सोमवार 19 दिसंबर को एक बार फिर से 5 फीसदी का ऊपर सर्किट लगा और यह 256.55 रुपये के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार चौथा दिन है, जब Moongipa Securities के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। इन 4 दिनों में कंपनी का शेयर अब तक 21.50 फीसदी उछल चुका है। करीब 1,000 करोड़ के मार्केट वाली Moongipa Securities की गिनती टॉप मल्टीबैगर शेयरों में होती है, जिनसे सिर्फ पिछले 2 सालों में अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न देकर लखपति से करोड़पति बना दिया है।

2 साल में दिया 11,000% का रिटर्न

Moongipa Securities के शेयर आज बीएसई पर बढ़कर 256.55 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। लेकिन आज से 2 साल पहले 11 दिसंबर 2020 को इसके शेयरों की बीएसई पर प्रभावी कीमत महज 2.30 रुपये थी। इस तरह पिछले 2 सालों में इस शेयर की कीमत में 11,000% से भी अधिक का भारी इजाफा हुआ है।

1 लाख को बनाया 1.10 करोड़

इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने आज से 2 साल पहले इस कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और उसे अभी तक बेचा नहीं होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू 11,000 फीसदी बढ़कर 1.10 करोड़ रुपये हो गई होती और वह लखपति से करोड़पति से होता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें