Get App

Multibagger: इस शेयर ने ₹1 लाख को बना दिए 10 करोड़ रुपये, ICICI सिक्योरिटीज ने दी है खरीदने की सलाह

Phoenix Mills शेयर बाजार की उन कुछ चुनिंदा कंपनियों में से एक है, जिन्होंने अपने निवेशकों को पिछले दो से ढाई दशक में लखपति से करोड़पति बना दिया है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 06, 2022 पर 10:21 PM
Multibagger: इस शेयर ने ₹1 लाख को बना दिए 10 करोड़ रुपये, ICICI सिक्योरिटीज ने दी है खरीदने की सलाह
ICICI सिक्योरिटीज ने अपनी ताजा ब्रोकरेज रिपोर्ट्स में फिनिक्स मिल्स के स्टॉक को 'BUY' रेटिंग दी है

Multibagger Stocks: देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक फीनिक्स मिल्स लिमिटेड (Phoenix Mills Ltd) के शेयरों में गुरुवार 6 अक्टूबर को तेजी देखी गई। शेयर बीएसई पर 3.81 फीसदी की बढ़त के साथ 1,428.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। Phoenix Mills के शेयरों में तेजी ICICI सिक्योरिटीज की एक ब्रोकरेज रिपोर्ट्स आने के बाद आई, जिसमें उसने स्टॉक को 'BUY' रेटिंग देते हुए इसमें खरीदारी की सलाह दी है।

ICICI सिक्योरिटीज की स्टॉक पर क्या है राय?

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने कंपनी की मजबूत बैलेंट शीट और कंज्म्प्शन में तेजी के आधार पर फीनिक्स मॉल के स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी। ब्रोकरेज ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वित्त वर्ष 2021 और 2022 के दौरान काफी समय देश भर में मॉल्स बंद रहे थे, जिससे फीनिक्स मिल्स का कारोबार प्रभावित हुआ था।

हालांकि कोरोना महामारी का असर खत्म होने के साथ अब लोगों ने फिर से मॉल्स जाना शुरू कर दिया है, जिससे मॉल्स में खपत और रेंटल इनकम अब कोविड-पूर्व स्तर से अधिक पहुंच गई है। ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि वित्त वर्ष 23 में कंपनी के इंदौर और अहमदाबाद में और वित्त वर्ष 2021 में पुणे और बेंगलुरु में नए मॉल्स खुलने वाले हैं। इससे हमें कंपनी की रेंटल इनकम में वित्त वर्ष 2020 से 2025 के दौरान 17 फीसदी की सालाना ग्रोथ का उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें