Get App

शॉर्ट में 25200 तक जा सकता है निफ्टी, आईटी शेयरों में भी दिखेगी तेजी, निफ्टी में कमाई के लिए बुल कॉल स्प्रेड रणनीति अपनाएं : सुदीप शाह

Market trend: एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि अगर निफ्टी 24,700 के स्तर से ऊपर मजबूती के साथ टिकता है तो इसमें 25,000 के स्तर तक की तेजी देखने को मिलेगी। इसके बाद शॉर्ट में निफ्टी 25,200 तक जाता दिख सकता है। टेक्निकल फैक्टर निफ्टी में तेजी का संकेत दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 1:49 AM
शॉर्ट में 25200 तक जा सकता है निफ्टी, आईटी शेयरों में भी दिखेगी तेजी, निफ्टी में कमाई के लिए बुल कॉल स्प्रेड रणनीति अपनाएं : सुदीप शाह
सुदीप ने कहा कि निफ्टी में कमाई के लिए बुल कॉल स्प्रेड रणनीति के इस्तेमाल की सलाह होगी। इस रणनीति के तहत ट्रेडर्स 24,550 स्ट्राइक कॉल को 144 रुपये पर खरीद सकते हैं और 24,700 स्ट्राइक कॉल को 72 रुपये पर बेच सकते हैं

Stock market : एसबीआई सिक्योरिटीज में तकनीकी और डेरिवेटिव रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने मनीकंट्रोल को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा है कि तकनीकी कारक निफ्टी में तेजी की भावना का संकेत दे रहे हैं। उनका मानना ​​है कि निफ्टी के लिए 24650-24700 का जोन तत्काल रजिस्टेंस के रूप में काम करेगा। उनका यह भी कहना है कि अगर निफ्टी 24,700 से ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर ये 25,000 अंक तक के तेज उछाल के बाद शॉर्ट टर्म में 25,200 की ओर जाती दिख सकता है।

क्या बैंक निफ्टी इस हफ्ते तेजी तेजी पकड़ेगा?

इसके जवाब में सुदीप शाह ने कहा कि पिछले 9 कारोबारी सत्रों से बैंक निफ्टी 50,830-49,655 के दायरे में उतार-चढ़ाव कर रहा है। इस दौरान दो बार इंडेक्स ने 100-डे ईएमए स्तर के पास सपोर्ट प्राप्त किया और उसके बाद इसमें तेज उछाल दिखा जो तेजी का संकेत है। इसके अलावा, वीकली स्केल पर इंडेक्स ने लगातार दूसरे हफ्ते लॉन्ग लोअर शैडो के साथ समॉल बॉडी कैंडल बनाई हैं। 100-डे ईएमए स्तर पर खरीदारी के साफ संकेत दिखे हैं। इसलिए, सुदीप का मानना ​​है कि बैंक निफ्टी मेंअगले कुछ कारोबारी सत्रों में तेजी आएगी। 50,800-50,900 पर बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट। 50,900 के स्तर से ऊपर जाने पर बैंक निफ्टी में 51,700 के स्तर तक तेज उछाल देखने को मिल सकता है। इसके बाद शॉर्ट टर्म में ये 52,300 तक पहुंच सकता है। नीचे की ओर इसके लिए 49,900-49,800 के जोन में तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।

इस हफ्ते में निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए आपकी ट्रेडिंग रणनीति क्या होगी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें