Multibagger Stocks: टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी ऑप्टिमस इंफ्रॉकॉम (Optiemus Infracom) के शेयरों में आज गिरावट का रुझान रहा। आज लगातार चौथे दिन यह गिरकर बंद हुआ है। हालांकि लॉन्ग टर्म की बात करें तो इसने महज तीन साल में 9 गुने से अधिक पैसा बढ़ाया है। वहीं 16 साल में तो इसने 70 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 2.02 फीसदी टूटकर 223.05 रुपये (Optiemus Infracom Share Price) पर बंद हुआ है। इसका फुल मार्केट कैप करोड़ रुपये है।
Optiemus Infracom ने फटाफट बनाया करोड़पति
इस कंपनी के शेयर 23 मार्च 2007 को महज 1.55 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 223.05 रुपये पर है यानी कि महज 16 साल में निवेशक 70 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बन गए। इस शेयर ने कम टाइम फ्रेम में भी बंपर रिटर्न दिया है। 16 जून 2020 को यह 23.95 रुपये में मिल रहा था यानि कि महज तीन साल में इसने निवेशकों के पैसे को 831 फीसदी से अधिक बढ़ाया है।
पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 9 दिसंबर 2022 को यह एक साल के हाई 376 रुपये पर था। इसके बाद पांच महीने में यह 57 फीसदी टूटकर एक साल के निचले स्तर 160.45 रुपये पर आ गया। फिर शेयरों में खरीदारी लौटी और अब तक तक यह 39 फीसदी रिकवर हुआ है लेकिन अभी भी एक साल के हाई से यह करीब 41 फीसदी डाउनसाइड है।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
ऑप्टिमस इंफ्राकॉम एक डाइवर्सिफाईड एंटरप्राइज है और भारतीय मोबिलिटी इकोसिस्टम की एक बड़ी प्लेयर है। यह पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में मोबाइल और टेलीकॉम प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करती है, उन्हें बेचती है और कारोबार संभालती है। यह टेंपर्ड ग्लास जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो मार्च तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 121 फीसदी उछलकर 7.10 करोड़ रुपये से 15.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मार्च 2022 तिमाही में तो इसे 2.83 करोड़ रुपये का ही शुद्ध मुनाफा हुआ था। वहीं समान अवधि में इसका रेवेन्यू भी 148.32 करोड़ रुपये से 18 फीसदी बढ़कर 175.70 करोड़ रुपये हो गया।