Get App

Multibagger Stocks: 16 साल में 23254% बढ़ा निवेश, अब ब्रोकरेज ने भी रेटिंग की अपग्रेड, आपके पास है शेयर?

Vinati Organics Stock Price: विनती ऑर्गेनिक्स अपने एक्रिलएमिडो टर्शियरी-ब्यूटिल सल्फोनिक (एटीबीएस) एसिड की कैपेसिटी जून 2025 तिमाही तक 6000 टन बढ़ा रही है। कंपनी हाई मार्जिन ग्रोथ के लक्ष्य के साथ VOPL में 500 करोड़ रुपये के निवेश के जरिए स्पेशल्टी केमिकल्स में अपना विस्तार भी कर रही है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 02, 2025 पर 8:29 PM
Multibagger Stocks: 16 साल में 23254% बढ़ा निवेश, अब ब्रोकरेज ने भी रेटिंग की अपग्रेड, आपके पास है शेयर?
Vinati Organics निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। 20 मार्च 2009 को यह महज 6.85 रुपये में मिल रहा था। अब यह ₹1599.75 पर है यानी कि 16 साल में निवेशक महज 43 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बन गए।

Multibagger Stocks: कॉम्पटीशन के बावजूद विनती ऑर्गेनिक्स पर ब्रोकरेज फर्म दांव लगा रहे हैं और शेयर खान ने रेटिंग अपग्रेड कर दिया है। खास बात ये है कि लॉन्ग टर्म में करोड़पति बनाने के लिए न इसने अधिक निवेश कराया और न अधिक समय लिया। महज 43 हजार रुपये के निवेश पर निवेशक 16 साल में करोड़पति बन गए। अब आगे की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म को इसमें मौजूदा लेवल से 25 फीसदी तेजी के आसार दिख रहे हैं। फिलहाल बीएसई पर यह 1599.75 रुपये के भाव पर है। बीएसई पर शुक्रवार 21 मार्च को यह 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Multibagger Stocks: Vinati Organics ने फटाफट बनाया करोड़पति

विनती ऑर्गेनिक्स निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। 20 मार्च 2009 को यह महज 6.85 रुपये में मिल रहा था। अब यह ₹1599.75 पर है यानी कि 16 साल में निवेशक महज 43 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बन गए। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 1 अप्रैल 2024 को यह एक साल के निचले स्तर 1,462.70 रुपये पर था। इस निचले स्तर से चार ही महीने में ही यह 59 फीसदी से अधिक उछलकर 9 अगस्त 2024 को 2,331.05 रुपयये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई से यह 31 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।

अब आगे क्या है रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें