Muthoot Microfin Share Price: NBFC मुथूट माइक्रोफाइनेंस के शेयर में 20 जून को 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। यूके बेस्ड फर्म Investec ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग 350 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह 20 जून को बीएसई पर शेयर के क्लोजिंग प्राइस से लगभग 40 प्रतिशत ज्यादा है। फर्म को मुथूट माइक्रोफाइनेंस की आगे ग्रोथ अच्छी रहने की उम्मीद है। कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट 10000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। Investec को अगले 3 वर्षों में कंपनी की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट ग्रोथ 24 प्रतिशत रहने और RoAUM/RoE 4/18 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
बीएसई पर 20 जून को मुथूट माइक्रोफाइनेंस का शेयर बढ़त के साथ 245 रुपये पर खुला। इसके बाद दिन में यह पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत तक चढ़कर 252.15 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 250.40 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 4200 करोड़ रुपये पर है।
प्रमोटर्स के पास 55.47 प्रतिशत हिस्सेदारी
मुथूट माइक्रोफाइनेंस में मार्च 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 55.47 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वहीं पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 42.64 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 280.80 रुपये और निचला स्तर 196.10 रुपये है।
Q4 में Muthoot Microfin का मुनाफा
Muthoot Microfin का जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 27 प्रतिशत के उछाल के साथ 119.76 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 94.56 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 400 करोड़ रुपये हो गई, जो साल भर पहले 272 करोड़ रुपये थी।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।