Get App

म्यूचुअल फंड भारत के सबसे पसंदीदा स्टॉक में घटा रहे अपनी होल्डिंग, जानिए क्या है वजह

Bloomberg के आंकड़ो पर नजर डालें तो स्टॉक को लेकर सामान्य राय है कि यह है कि इसमें 1022.4 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 18, 2022 पर 3:13 PM
म्यूचुअल फंड भारत के सबसे पसंदीदा स्टॉक में घटा रहे अपनी होल्डिंग, जानिए क्या है वजह
Piper Serica Advisors के अभय अग्रवाल का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक में म्यूचुअल फंड की तरफ से अपनी पोजिशन हल्की करने की वजह पोर्टफोलियो का शॉर्ट टर्म रीलोकेशन हो सकता है

हाल के दिनों में भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्रीज देश के सबसे ज्यादा बुलिश और ट्रेडरों को जोरदार पैसे बनाकर देने वाले स्टॉक ICICI Bank में अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं। Bloomberg पर उपलब्ध आंकड़ो के मुताबिक प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक को अपने कवरेज में शामिल करने वाले 54 एनालिस्टों में से करीब शतप्रतिशत एनालिस्टों ने Buy रेटिंग दी है। यह स्टॉक आउटपरफॉर्मर स्टॉक के रूप में जाना जाता है।

2022 में अब तक इस शेयर में 19 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं पिछले 3 साल में इसमें 100 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। पिछले साल यह स्टॉक HDFC Bank को पछाड़ते हुए भारत के म्यूचुअल फंडों का सबसे ज्यादा पसंदीदा स्टॉक बन गया है।

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की कुल AUM में 6 फीसदी हिस्सेदारी अकेले ICICI Bank की हो गई थी। नए कॉर्पोरेट लोन साइकिल में ग्रोथ की उम्मीद, लोन बुक में सुधार लाने की कोशिशों, बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर से जुड़े विवाद के बाद कॉर्पोरेट गर्वनेंस में हुए सुधार को देखते हुए निवेशक इस स्टॉक को लेकर काफी बुलिश हो गए थे। लेकिन अब भारतीय म्यूचुअल फंड इस स्टॉक में धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं। निवेशकों को लग रहा है कि बैंकिग सेक्टर को लेकर बाजार कुछ ज्यादा ही आशावादी हो गया है। यह आशावाद अस्वाभाविक स्तर पर पहुंच गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें