Get App

4 ऐसे इंटरनेशनल फंड जो अभी भी निवेश के लिए हैं खुले, आइए डालते हैं इनपर एक नजर

ऐसे निवेशक जो बाजार की इस गिरावट में ग्लोबल बाजार में निवेश के मौके तलाश रहे हैं उनके लिए बहुत ज्यादा विकल्प नहीं है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2022 पर 11:10 AM
4 ऐसे इंटरनेशनल फंड जो अभी भी निवेश के लिए हैं खुले, आइए डालते हैं इनपर एक नजर
Aditya Birla Sun Life NASDAQ 100 Fund of Fund भी अभी निवेश करने के लिए खुला हुआ है.

रूस-यूक्रेन के संकट के चलते पूरी दुनिया के ग्लोबल बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ऐसे निवेशक जो बाजार की इस गिरावट में ग्लोबल बाजार में निवेश के मौके तलाश रहे हैं उनके लिए बहुत ज्यादा विकल्प नहीं है क्योंकि अधिकांश इंटरनेशनल म्यूचुअल फंडों ने आरबीआई द्वारा निर्धारित ओवरसीज लिमिट तक निवेश हासिल करने के बाद नया निवेश स्वीकार करना बंद कर दिया है। फिर भी बाजार में कुछ ऐसे फंड हैं जिनमें ग्लोबल डायवर्सिफिकेशन रणनीति के तहत पैसे डाले जा सकते हैं।

आइए इन फंडों पर डालते हैं एक नजर

Kotak NASDAQ 100 Fund of Fund:यह कोटक म्यूचुअल फंड द्वारा संचालित फंड है। इसकी म्यूचुअल फंडों की इंटरनेशनल एक्सचेंज ट्रेडड फंडों में निवेश करने की विदेशी निवेश सीमा अभी भी पूरी तरह भरी नहीं है यानी यह निवेश के लिए अभी भी खुला हुआ है। Kotak NASDAQ 100 Fund of Fund, NASDAQ 100 UCITS ETF फंड में निवेश करता है। NASDAQ 100 अमेरिका की ऐसी 100 सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियां का इंडेक्स है जो NASDAQ स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है।

DSP Global Innovation Fund of Fund: इस फंड की लॉन्चिंग इंडेक्स फंड और ईटीएफ के कॉम्बिनेशन में निवेश करने के आइडिया के साथ हुआ था। यह फंड अभी भी अपनी विदेशी निवेश लिमिट के अंदर है और इसमें अभी निवेश किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें