Axis Bank में हिस्सेदारी बेचने से सरकार को मिले 3,849 करोड़ रुपये, डिसइनवेस्टमेंट सेक्रेटरी ने दी जानकारी

Axis Bank में SUUTI की स्टेक बेचने के साथ, इस वित्त वर्ष में डिसइनवेस्टमेंट से हुई प्राप्तियां बढ़कर 28,383 करोड़ रुपये हो गई है

अपडेटेड Nov 17, 2022 पर 8:40 AM
Story continues below Advertisement
बुधवार, 16 नवंबर को एक्सिस बैंक के शेयर 0.44 फीसदी गिरकर 854.65 रुपये पर बंद हुए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Axis Bank share sale : सरकार को एक्सिस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने से लगभग 3,849 करोड़ रुपये यानी 47.21 करोड़ डॉलर मिले हैं। सरकार ने अपने स्वामित्व वाली एक इनवेस्टमेंट व्हीकल स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ द यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (SUUTI) के जरिये यह हिस्सेदारी बेची है। डिसइनवेस्टमेंट सेक्रेटरी ने 16 नवंबर को ट्विटर के जरिये यह जानकारी दी है। सरकार ने एक्सिस बैंक में 1.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 3,839 करोड़ रुपये हासिल किए हैं, जो हिस्सेदारी SUUTI के जरिये उसके पास थी। ऑफर के लिए फ्लोर प्राइस 830.63 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था।

    Paytm के शेयरों में मचेगी मारकाट, सॉफ्टबैंक 555 रुपए के भाव पर बेचेगा शेयर

    डिसइनवेस्टमेंट सेक्रेटरी ने दी जानकारी


    डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडे ने कहा, “सरकार को SUUTI के पास मौजूद एक्सिस बैंक के शेयरों की बिक्री से लगभग 3,839 करोड़ रुपये मिले हैं।” बुधवार, 16 नवंबर को एक्सिस बैंक के शेयर 0.44 फीसदी गिरकर 854.65 रुपये पर बंद हुए।

    SUUTI की स्टेक बेचने के साथ, इस वित्त वर्ष में डिसइनवेस्टमेंट से हुई प्राप्तियां बढ़कर 28,383 करोड़ रुपये हो गई है। बजट में मौजूदा वित्त वर्ष (अप्रैल-मार्च) में डिसइन्वेस्टमेंट (disinvestment) से 65,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया गया था।

    बेन कैपिटल भी बेच चुकी है स्टेक

    इस ब्लॉक डील के लिए ICICI सिक्योरटीज, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया और मॉर्गन स्टैनली इंडिया को ब्रोकर नियुक्त किया गया था। कुछ दिन पहले ही, अमेरिका की दिग्गज प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल (Bain Capital) ने भी एक्सिस बैंक में अपनी 0.54 फीसदी हिस्सेदारी को खुले बाजार में लेन-देन के जरिए 1,487 करोड़ रुपये में बेचा था।

    Hindustan Zinc देगी कुल ₹6,500 करोड़ का अंतरिम डिविडेंड, शेयरहोल्डरों के लिए 24 नवंबर रखा रिकॉर्ड डेट

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।