Get App

Buy on dip: गिरावट में खरीदारी का मौका? पराग पारिख ने खरीद लिए ये दो स्टॉक्स, तो इनमें बढ़ाई होल्डिंग

Buy on dip: शेयर मार्केट में इस समय काफी हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि कुछ ऐसे स्टॉक्स हैं, जिसकी भारी गिरावट निवेशकों के लिए मौका बनकर आई है। पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड (Parag Parikh Flexi Cap Fund) ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए स्टॉक्स जनवरी में जोड़े और कैश होल्डिंग्स कम की तो कुछ में अपनी होल्डिंग घटाई-बढ़ाई है। चेक करें कि इनमें से आपके पोर्टफोलियो में कौन-सा है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 1:23 PM
Buy on dip: गिरावट में खरीदारी का मौका? पराग पारिख ने खरीद लिए ये दो स्टॉक्स, तो इनमें बढ़ाई होल्डिंग
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड में अभी भी लॉर्ज-कैप फाइनेंशियल्स और डिफेंसिव्स का दबदबा है। (File Photo- Pexels)

Buy on dip: पिछले महीने जनवरी में पराग पारिख फ्लेक्सी कैप (Parikh Parikh Flexi Cap) फंड ने अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया। इस फंड को राजीव ठक्कर मैनेज करते हैं और उन्होंने अपनी स्ट्रैटेजी के तहत कैश होल्डिंग्स कम की है और पोर्टफोलियो के लेटेस्ट खुलासे के मुताबिक बड़ी आईटी कंपनियों में इसका निवेश बढ़ा है। फंड ने पिछले महीने जनवरी में दो स्टॉक्स- सीआईई ऑटोमोटिव (CIE Automotive) और सीएमएस इंफो सिस्टम्स (CMS Info Systems) को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है तो देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) और एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

जनवरी के आखिरी में फंड का AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) ₹1.34 लाख करोड़ पर पहुंच गया जोकि दिसंबर 2025 के आखिरी में ₹1.32 लाख करोड़ था। एसेट एलोकेशन के आंकड़ों से सामने आया कि कैश लेवल दिसंबर में 20.2% से घटकर जनवरी में 18% पर आ गया तो लॉन्ग इक्विटी एक्सपोजर 67.3% से उछलकर 68% पर पहुंच गया।

Parikh Parikh Flexi Cap ने इन स्टॉक्स में बढ़ाई हिस्सेदारी

पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड ने जनवरी में टीसीएस के 38.11 लाख शेयर खरीदे जिससे इसकी होल्डिंग नेट एसेट्स में 1.1% से बढ़ाकर 2.0% हो गई। इसके अलावा एचसीएल टेक (HCL Tech) की भी हिस्सेदारी नेट एसेट्स में 2.6% से बढ़कर 3.0% हो गई। कंपनी ने जनवरी में एचसीएल टेक के 21.44 लाख शेयर खरीदे। फंड की यह खरीदारी ऐसे समय में आई, जब आईटी स्टॉक्स वैश्विक स्तर की अनिश्चितता और डिस्क्रेशनरी टेक्नोलॉजी स्पेंडिंग सुस्त होने के चलते दबाव में है यानी कि पराग फ्लेक्सी कैप फंड ने इस दबाव का फायदा उठाया और शेयरों की खरीदारी की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें