Get App

इंजीनियरिंग, मैन्यूफैक्चरिंग, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में होगी अच्छी कमाई: निप्पॉन एमएफ के शैलेश राज भान

कोविड -19 वर्क-फ्रॉम-होम के वर्षों के दौरान ऑटोमोबाइल की बढ़ी हुई मांग अब कुछ धीमी पड़ सकती है। आईटी क्षेत्र में कई बड़ी छंटनी देखने को मिली है। आईटी में आगे चुनौती कायम रह सकती है। इसी तरह महंगे वैल्यूशन के कारण कंज्यूमर स्टेपल को दबाव का सामना करना पड़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 2:10 PM
इंजीनियरिंग, मैन्यूफैक्चरिंग, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में होगी अच्छी कमाई: निप्पॉन एमएफ के शैलेश राज भान
शैलेश ने कहा कि इक्विटी बाजार में पैसे बनाने के लिए अनुशासन में रहें। बाजार में जल्दी निवेश शुरू करें और लंबी अवधि तक टिके रहें और धैर्य बनाएं रहें

निप्पॉन लाइफ इंडिया असेट मैनेजमेंट ने चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर इक्विटी का पदभार संभालने वाले शैलेश राज भान बाजार भागीदारों के लिए अनजान नहीं हैं। उन्होंने निपॉन लाइफ में 16 साल काम किया है जो 2.97 लाख करोड़ रुपये के AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) के साथ भारत का चौथा फंड हाउस है। शैलेश राज भान को भारतीय इक्विटी बाजार का 27 साल से ज्यादा का अनुभव है। अभी तक श्री भान ने Nippon India Large Cap Fund, Nippon India Multi Cap Fund और Nippon India Pharma Fund जैसे कई फंडों का मैनजेमेंट किया है। यहां हम आपके लिए शैलेश राज भान के निवेश मंत्र दे रहे हैं।

एसआईपी के जरिए करें निवेश

नए साल के शुरुआत के साथ ही बाजार में क्या हो रणनीति इस सवाल पर शैलेश राज का कहना है कि यह इक्विटी मार्केट के लिए आसान समय नहीं है। इनवेस्टर आमतौर पर इक्विटी मार्केट में मीडियम से लॉन्ग टर्म के लक्ष्यों के साथ आते हैं। ऐसे में निवेशकों को सलाह है कि वो इस समय किश्तों में रुक-रुक कर निवेश करें। ज्यादा बेहतर होगा कि निवेशक इस एसआईपी के जरिए निवेश करें। धीरे-धीरे एलोकेशन बढ़ाने का यह सही तरीका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें