Mutual Funds: म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए खुशखबरी, अब यूनिट बेचने के बाद सिर्फ 2 दिन में मिल जाएगा पैसा

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारत में कारोबार करने वाले सभी म्यूचुअल फंड हाउस 1 फरवरी से, पैसों की निकासी के लिए T+2 साइकिल को अपनाने जा रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) ने शुक्रवार 27 जनवरी को यह जानकारी दी

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 11:15 PM
Story continues below Advertisement
म्यूचुअल फंड हाउस अभी निकासी के लिए T+3 साइकिल का पालन करते हैं

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। निवेशकों को अब म्यूचुअल फंड स्कीम से निवेश निकालते समय एक दिन जल्दी पैसा मिल जाएगा। भारत में कारोबार करने वाले सभी म्यूचुअल फंड हाउस 1 फरवरी से, पैसों की निकासी के लिए T+2 साइकिल को अपनाने जा रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) ने शुक्रवार 27 जनवरी को यह जानकारी दी। T+2 साइकिल का मतलब है, ट्रेडिंग डे और उसके बाद 2 दिन। निवेशक जिस दिन पैसे निकासी करेंगे, वह ट्रेडिंग दिन (T) होता है। यानी निवेशकों की ओर पैसों की निकासी करने के दो दिन के अंदर उनके खाते में अब पैसा आ जाएगा।

म्यूचुअल फंड हाउस अभी तक निकासी के बाद पैसों के खाते में भेजने के लिए T+3 साइकिल का पालन करते हैं। यानी निवेशकों को निकासी का आदेश देने के 3 बाद पैसा मिलता था।

दरअसल भारतीय शेयर बाजार ने हाल ही में शेयरों के सेटलमेंट के लिए T+1 साइकिल को अपनाया था। इससे शेयरों के सेटलेटमेंट में लगने वाला समय एक दिन कम हो गया। साथ ही निवेशकों के शेयर बेचने पर अगले दिन राशि उनके खाते में आ जाएगी।


इसी के लाभ को आगे बढ़ाते हुए अब 1 फरवरी से म्यूचुअल फंड को T+2 सिस्टम में शिफ्ट किया जा रहा है। इससे म्युचुअल फंड निवेशकों को लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- Exclusive: बड़े म्यूचुअल फंड हाउसों को घटानी पड़ सकती है अपनी फीस, SEBI बना रहा नए नियम

AMFI के चेयरमैन और साथ आदित्य बिड़ला म्यूचुअल फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ए बालसुब्रमण्यम ने बताया, "हम म्यूचुअल फंड निवेशकों को नई व्यवस्था का लाभ देना चाहते हैं। इसीलिए हम इक्विटी में निवेश से जुड़ी योजनाओं के लिS lspr के साथ ‘टी प्लस 2’ सिस्टम अपना रहे हैं।"

AMFI के सीईओ एन एस वेंकटेश ने कहा कि शेयर बाजार में जब चरणबद्ध तरीके से ‘टी प्लस 1’ सिस्टम यानी कारोबार होने के एक दिन के भीतर सेटलमेंट पूरा करने की व्यवस्था लागू की गई थी, उसी के बाद से MF इंडस्ट्री ने यूनिट की बिक्री के बाद पेमेंट में लगने वाला समय कम करने के लिये कदम उठाना शुरू कर दिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।