तमाम एक्टिव फंड मैनेजेर अपने स्टॉक पोर्टफोलियो के मैनेजमेंट के लिए खरीदो और टिके रहो (buy and hold) की रणनीति अपनाते हैं। इसके लिए वो ऐसे स्टॉक चुनते हैं जो लॉन्ग टर्म में निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने की संभावना रखते हैं। कभी-कभी इस तरह के स्टॉक एमएफ पोर्टफोलियो में सालों साल रहते हैं। मनीकंट्रोल यहां आपके लिए ऐसे स्टॉक्स की एक सूची लाया है जिनमें म्यूचुअल फंडों ने लंबी अवधि के नजरिए से निवेश कर रखा है। यहां हम सिर्फ ऐसी स्कीमों को अपने विश्लेषण में शामिल कर रहे हैं। जिनका औसत AUM 100 करोड़ रुपये है। ये आंकड़ें 31 अक्टूबर 2022 तक के हैं। (सोर्स ACE MF)।
