Get App

वैल्यू फंड्स की है तलाश? इन 5 स्कीमों ने पिछले एक साल में दिया 44-64% तक का रिटर्न, जानिए डिटेल

वैल्यू फंड्स को लेकर पिछले डेढ़ सालों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 11, 2021 पर 10:32 PM
वैल्यू फंड्स की है तलाश? इन 5 स्कीमों ने पिछले एक साल में दिया 44-64% तक का रिटर्न, जानिए डिटेल
अधिकतर वैल्यू फंड्स के पोर्टफोलियो में मिड और स्मॉल कैप शेयरों की भरमार है

वैल्यू फंड्स (Value Funds) को लेकर पिछले डेढ़ सालों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। 2020 से पहले तक बाजारों में तेजी का फायदा सिर्फ कुछ चुनिंदा शेयरों के समूह तक ही दिखता था। हालांकि पिछले 12-18 महीनों से मार्केट में ब्रॉड रैली देखी जा रही है। यानी कि सभी सेक्टर्स और सेगमेंट के स्टॉक में तेजी देखने को मिली है। इसके चलते लंबे समय आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर शेयरों की कीमत में कई गुना की बढ़ोतरी देखी गई। इन सबसे चलते वैल्यू फंड्स में भी बहार लौट गई है।

अधिकतर वैल्यू फंड्स में मिड और स्मॉल कैप शेयरों की भरमार है। एक्सपर्ट्स इन स्टॉक में लंबी अवधि या कम से कम 7 साल का समय लेकर निवेश की सलाह देते हैं। ये फंड्स स्टॉक को चुनने के लिए प्राइस-टू-अर्निंग्स (PE), प्राइस-टू-बुक (P/B), रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) और दूसरे ऐसे मापदंडों का प्रयोग करते हैं। आइए इस सेक्टर के टॉप-5 फंड्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इस साल 44 से 64 पर्सेंट तक का शानदार रिटर्न दिया है।

IDFC Sterling Value Fund

IDFC स्टर्लिंग वैल्यू फंड करीब 13 वर्षों से अधिक समय से है और यह इस कैटेगेरी में सबसे अधिक रिटर्न देने वाला फंड है। वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, इस स्कीम ने पिछले एक साल में 64 फीसदी रिटर्न दिया है। फंड ने सबसे अधिक मिड और स्मॉल-कैप शेयरों पर दांव लगाया हुआ है। इसने कुल एसेट का 70 प्रतिशत से अधिक ऐसे शेयरों में निवेश किया है। इसके पोर्टफोलियो में फाइनेंशियल के अलावा ऑटोमोबाइल, FMCG और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के फंड्स प्रमुखता से शामिल हैं। यह फंड 4,207 करोड़ रुपये का एसेट मैनज करता है और इसके डायेरक्ट ग्रोथ फंड का एक्सपेंस रेशियो फीस 0.88 फीसदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें