बाजार नियामक सेबी (SEBI) एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, जो अगर लागू होता है तो इससे निवेशकों का मुनाफा घट सकता है। हालांकि कम रिटर्न देने वाले फंड अच्छा प्रदर्शन भी कर सकते हैं। मामला यह है कि सेबी Mutual Fund Schemes की एक नई कैटेगरी को मंजूरी देने की योजना बना रहा है जिसमें एसेट मैनेजर्स फंड के परफॉरमेंस के आधार पर चार्ज वसूल सकते हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में लगातार ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने वाले फंड पर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) अतिरिक्त चार्ज वसूलने की मंजूरी देना चाहता है। सेबी की योजना के मुताबिक अगर परफॉरमेंस के आधार पर चार्ज वसूलने की मंजूरी मिलती है तो मौजूदा बेस फीस घटाई जाएगी और फिर परफॉरमेंस के आधार पर अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा।
