Mutual Funds Shopping: म्यूचुअल फंडों ने अब अपने पोर्टफोलियों में नए शेयरों को शामिल करने की रफ्तार सुस्त कर दी है। इस साल 2024 में उन्होंने महज 6 फीसदी ही स्टॉक्स बढ़ाए हैं और दिसंबर 2023 में यह 1015 स्टॉक्स से बढ़कर नवंबर 2024 में 1082 स्टॉक्स पर पहुंच गया है यानी कि 67 नए स्टॉक्स शामिल हुए हैं। इससे पहले दिसंबर 2022 में उनके पास 881 कंपनियों के स्टॉक्स थे। खास बात ये है कि जो स्टॉक्स बढ़े भी हैं, उसमें से अधिकतर तो पिछले दो साल में लिस्ट हुए आईपीओ के जरिए आए हैं। इस साल 2024 में अब तक म्यूचुअल फंड्स के पोर्टफोलियो में शामिल 1,082 स्टॉक्स में से लगभग 272 ने निगेटिव रिटर्न दिया है, जबकि 100 स्टॉक्स ने 10 फीसदी से कम और बाकी स्टॉक्स ने 10 फीसदी से लेकर 400 फीसदी तक रिटर्न दिया है।
