SIP : कोविड महामारी के चलते बीते दो साल खासे उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। कुछ कमी रही तो उसकी भरपाई पूर्वी यूरोप में छिड़े युद्ध ने कर दी है। मार्च के पहले सप्ताह में किसी को नहीं मालूम था कि क्या रूस-यूक्रेन जंग (Russia-Ukraine war) जल्द खत्म होगी या क्या यह अनिश्चित काल तक चलेगी या क्या इसमें कई देश कूद पड़ेंगे। ऐसे हालात में सवाल उठता है कि अब निवेशकों को क्या करना चाहिए?
