Get App

अब Small Cap Funds कराएंगे मोटी कमाई, मार्केट के ऑलटाइम हाई पर पहुंचने के बावजूद हैं कमाई के मौके

ज्यादातर इनवेस्टर्स ऊंचे रिटर्न के लिए स्मॉल कैप स्टॉक्स की ओर देखते हैं, लेकिन इनमें भी खासा ज्यादा उतार-चढ़ाव रहता है। इनमें पैसा कमाने के लिए तुलनात्मक रूप से सस्ते स्टॉक्स खरीदने चाहिए

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 29, 2022 पर 1:39 PM
अब Small Cap Funds कराएंगे मोटी कमाई, मार्केट के ऑलटाइम हाई पर पहुंचने के बावजूद हैं कमाई के मौके
अच्छी क्वालिटी वाले स्मॉल कैप स्टॉक्स अतीत में लंबी अवधि के इनवेस्टर्स को मोटी कमाई कराते रहे हैं

Small Cap Funds : निफ्टी इंडेक्स के सोमवार को नई ऊंचाई पर पहुंचने के साथ इस सप्ताह मजबूत शुरुआत देखने को मिली है। कई शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। हालांकि, स्मॉलकैप अभी भी अपने पिछले हाई से नीचे बना हुआ है। कई इनवेस्टर्स विशेषकर रिटेल इनवेस्टर्स ने इन स्टॉक्स में सीधे या म्यूचुअल फंड्स (mutual funds) के जरिये निवेश किया है।

अच्छी क्वालिटी वाले स्मॉल कैप स्टॉक्स अतीत में लंबी अवधि के इनवेस्टर्स को मोटी कमाई कराते रहे हैं। फ्रंटलाइन इंडेक्स में तेजी के बाद, कई लोग स्मॉल कैप स्टॉक्स में मजबूती की उम्मीद कर रहे हैं। इसके साथ ही महिंद्रा मैन्युलाइफ स्मॉल कैप फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) भी 21 नवंबर को खुल चुका है।

क्या स्माल कैप स्टॉक्स में निवेश का है सही समय

ज्यादातर इनवेस्टर्स ऊंचे रिटर्न के लिए स्मॉल कैप स्टॉक्स की ओर देखते हैं, लेकिन इनमें भी खासा ज्यादा उतार-चढ़ाव रहता है। इनमें पैसा कमाने के लिए तुलनात्मक रूप से सस्ते स्टॉक्स खरीदने चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें