Get App

शेयर बाजार में खराब हालात के बावजूद बीते एक साल में इन म्यूचुअल फंडों का प्रदर्शन रहा अच्छा

एक साल का मतलब 1 जुलाई, 2021 से 1 जुलाई, 2022 के बीच स्टॉक मार्केट के प्रदर्शन से है। इस दौरान बाजार ने रिटर्न नहीं दिया है। इस साल में बाजार जहां से चला था, फिर वही आकर ठहर गया। इसकी वजह यह है कि अक्टूबर के बाद बाजार में गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2022 पर 5:20 PM
शेयर बाजार में खराब हालात के बावजूद बीते एक साल में इन म्यूचुअल फंडों का प्रदर्शन रहा अच्छा
उन लार्ज कैप फंडों का प्रदर्शन पिछले एक साल में अच्छा रहा, जिन्होंने ऑटो शेयरों में रिटर्न किया था।

पिछले एक साल में दो-तिहाई लार्जकैप फंडों ने इनवेस्टर्स को निराश किया है। इनका प्रदर्शन निफ्टी 50 इंडेक्स के मुकाबले कमजोर रहा। इसकी एक वजह यह बताई जा रही है कि इन फंडों ने निफ्टी के शेयरों में निवेश नहीं किया। निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में इस दौरान करीब 5 फीसदी गिरावट आई। बैंक और फार्मा शेयरों में ज्यादा निवेश का असर इन म्यूचुअल फंडों के परफॉर्मेंस पर पड़ा।

एक साल का मतलब 1 जुलाई, 2021 से 1 जुलाई, 2022 के बीच स्टॉक मार्केट के प्रदर्शन से है। इस दौरान बाजार ने रिटर्न नहीं दिया है। इस साल में बाजार जहां से चला था, फिर वही आकर ठहर गया। इसकी वजह यह है कि अक्टूबर के बाद बाजार में गिरावट आई है। इस गिरावट ने पिछले साल जुलाई से अक्टूबर के दौरान बाजार में आई बढ़त खत्म कर दी। पिछले साल 18 अक्टूबर को बाजार ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें : विजय केडिया ने शेयर बाजार के बारे में बताई ऐसी बात जो आपको खुश कर देगी, जानिए क्या कहा

लार्जकैप फंडों में Nippon India Large Cap का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। इसने 6.55 फीसदी रिटर्न दिया। इसके बाद ICICI Pru Bluechip का नंबर रहा। इसने 4.47 फीसदी रिटर्न दिया। HDFC Top 100 का रिटर्न 4.05 फीसदी रहा। SBI BlueChip का रिटर्न 1.53 फीसदी रहा। Adita Birla SL Frontline Eq ने 1.09 फीसदी रिटर्न दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें