Get App

इन स्मॉलकैप फंड ने कोविड-19 के 2 सालों के दौरान दिया 365% का रिटर्न, आइए डालते हैं इनपर एक नजर

अब 31 मार्च 2022 से सरकार ने कोविड के मामलों में भारी गिरावट के बाद इन प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया है। इस अवधि में स्मॉलकैप फंडों ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2022 पर 5:31 PM
इन स्मॉलकैप फंड ने कोविड-19 के 2 सालों के दौरान दिया 365% का रिटर्न, आइए डालते हैं इनपर एक नजर
स्मॉलकैप फंडों की टॉप 10 स्कीम फंडों में 5 स्कीम फंड ऐसी रही है जिन्होंने 223 फीसदी के स्मॉलकैप बेंचमार्क रिटर्न से ज्यादा बेहतर रिटर्न दिया है।

स्मॉलकैप फंडों ने पिछले 2 सालों के दौरान 201 फीसदी का कैटेगरी औसत रिटर्न दिया है। 2 साल पहले कोविड के कारण सरकार ने तमाम प्रतिबंधों का ऐलान किया था। अब 31 मार्च 2022 से सरकार ने कोविड के मामलों में भारी गिरावट के बाद इन प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया है। इस अवधि में स्मॉलकैप फंडों ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। स्मॉलकैप फंडों की टॉप 10 स्कीम फंडों में 5 स्कीम फंड ऐसी रही है जिन्होंने 223 फीसदी के स्मॉलकैप बेंचमार्क रिटर्न से ज्यादा बेहतर रिटर्न दिया है।

आइए इन स्मॉलकैप स्कीमों पर डालते है एक नजर।

Quant Small Cap Fund- पिछले 2 साल के कोरोना काल में Quant Small Cap Fund ने 365 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यह अपने सभी फंडों में रुल आधारित निवेश रणनीति अपनाता है।

Canara Robeco Small Cap Fund- इस फंड की AUM 2,304 करोड़ रुपये है। पिछले 2 साल की अवधि में इसने 248 फीसदी का रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें