शेयरों में डायरेक्ट इन्वेस्ट करने के साथ ही म्युचुअल फंड्स (mutual funds) के जरिये में इसमें खरीदारी की जा सकती है। एमएफ के फंड मैनेजर बढ़ियां इक्विटी में निवेशकों का पैसा लगाकर उन्हें उत्तम रिटर्न देने की भरसक कोशिश करते हैं। वैसे भी इक्विटी से जुड़ी बचत योजनाओं (Equity-linked savings schemes (ELSS) में तीन साल का लॉक-इन पीरियड होता है। ये निवेशकों को वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले अंतिम समय में कर-बचत करने में मदद कर सकती हैं।
