Naman In-Store IPO Listing: रिटेल फर्नीचर और फिटिंग्स कंपनी नमन इन-स्टोर (Naman In-Store) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 309 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 89 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 125.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 40 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Naman In-Store Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 118.75 रुपये (Naman In-Store Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक पहले दिन 33.43 फीसदी मुनाफे में हैं।
