गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलोजिज (Nazara Technologies) ने ब्रिटेन स्थित IP-बेस्ड गेमिंग स्टूडियो Fusebox Games को 228 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की है। यह एक ऑल कैश डील है। फ्यूजबॉक्स में 30 कर्मचारी हैं, जो मुख्य रूप से ब्रिटेन में कार्यरत हैं। नजारा टेक्नोलोजिज की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘भारत की एकमात्र सार्वजनिक रूप से लिस्टेड डायवर्सिफाइड गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया कंपनी नजारा टेक्नोलोजिज ने फ्यूजबॉक्स गेम्स के अधिग्रहण की घोषणा की है।’’
