सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर में सोमवार, 29 दिसंबर को अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। दरअसल कंपनी का दिल्ली सरकार के साथ एक विवाद सुलझ गया है। अब कंपनी को दक्षिण दिल्ली में 21.23 एकड़ का भूखंड मिलेगा। बदले में NBCC, दिल्ली सरकार को 220 करोड़ रुपये देगी। इस जमीन पर करीब 8500 करोड़ रुपये के रेवेन्यू वाला एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा।
