Get App

Indostar Capital के शेयरों में गिरावट क्यों? ऑफर फॉर सेल को लेकर इस कारण खरीदारी की बजाय हो रही बिक्री

दिग्गज नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस (IndoStar Capital Finance) के प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं। आज और कल इसका ऑफर फॉर सेल इश्यू खुला है। हालांकि इस इश्यू का इंडोस्टार कैपिटल के शेयरों पर निगेटिव असर दिख रहा है। इसके शेयरों के लिए आज मार्केट में कोई खरीदार नहीं है और यह लोअर सर्किट पर आ गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 03, 2023 पर 12:17 PM
Indostar Capital के शेयरों में गिरावट क्यों? ऑफर फॉर सेल को लेकर इस कारण खरीदारी की बजाय हो रही बिक्री
IndoStar Finance ने ऑफर फॉर सेल (OFS) के लिए 95 रुपये का भाव तय किया गया। यह 2 मई के क्लोजिंग प्राइस 123.15 रुपये से 22.86 फीसदी डिस्काउंट पर है जिसके कारण आज इसके शेयरों का कोई भी खरीदार मार्केट में नहीं है।

दिग्गज नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस (IndoStar Capital Finance) के शेयर आज टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए। इसके शेयर एक दिन पहले ग्रीन जोन में बंद हुए थे लेकिन आज यह पांच फीसदी फिसलकर 117 रुपये (IndoStar Finance Share Price) पर आ गया। एक दिन पहले 2 मई को एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने ऑफर फॉर सेल (OFS) का ऐलान किया था और इसके लिए 95 रुपये का भाव तय किया गया। यह 2 मई के क्लोजिंग प्राइस 123.15 रुपये से 22.86 फीसदी डिस्काउंट पर है जिसके कारण आज इसके शेयरों का कोई भी खरीदार मार्केट में नहीं है।

IndoStar Capital Finance के OFS की डिटेल्स

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी कि प्रमोटर इंडोस्टार कैपिटल औ एवरस्टोन कैपिटल पार्टनर्स 2 एलएलसी 1,93,40,000 इक्विटी शेयरों की 95 रुपये के भाव पर बिक्री कर रहे हैं जो कंपनी में 14.21 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। यह ऑफर फॉर सेल दो दिनों का है। पहले दिन यानी आज यह नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के लिए खुला है और कल यानी 4 मई को खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा। इश्यू का 10 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है लेकिन अगर उनके हिस्सा का शेयर बचा रह जाता है तो इसे नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स सब्सक्राइब कर सकेंगे। 25 फीसदी म्यूचुअल फंडों और इंश्योरेंस कंपनियों का है। इस प्रोसेस में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज सेलिंग ब्रोकर है और बीएसई स्टॉक एक्सचेंज है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें