NBFC Share: बाजार में करेक्शन की तगड़ी मार झेल चुके NBFC में फिर रंगत लौटती दिखी। NBFC शेयरों के वैल्युएशन आकर्षक हुए है। NBFC के लिए रेगुलेटरी नॉर्म्स में नरमी आई। वहीं ब्रोकर्स ने भी इस सेक्टर पर अपना भरोसा बढ़ाया है और NBFC कंपनियों में निवेश भी बढ़ रहा है।
बता दें कि मणप्पुरम फाइनेंस अपने हाल के निचले स्तर से 69 फीसदी रिकवर हुआ है जबकि बजाज फाइनेंस में 38 फीसदी, मुथूट फाइनेंस में 33 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 31 फीसदी, चोला इन्वेस्टमेंट में 30 फीसदी, आवास फाइनेंशियर्स में 20 फीसदी, L&T फाइनेंस में 18 फीसदी, REC में 14 फीसदी की रिकवरी आई है।
वहीं Shriram Finance, Mannapuram और Bajaj Finance का शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंचा है।
दरअसल, NBFCs को RBI से बड़ी राहत मिली है। 1 अप्रैल से NBFCs के लोन पर रिस्क वेटेज घटाया। रिक्स वेटेज 125% से घटाकर 100% किया है। वहीं S&P ने बड़ी NBFCs की रेटिंग बढ़ाई है। S&P ने बजाज फाइनेंस, श्रीराम और मुथूट फाइनेंस की रेटिंग बढ़ाई है। इधर बेन कैपिटल मणप्पुरम फाइनेंस में 18% हिस्सा खरीदेगी । मणप्पुरम फाइनेंस-बेन कैपिटल डील 4835 करोड़ रुपये में होगी।
बजट में टैक्स कटौती से लोन मांग बढ़ेगी। लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए। अच्छी ग्रोथ, क्रेडिट कॉस्ट घटने से फायदा होगा। FY25 में गोल्ड लोन में अच्छी मांग से फायदा होगा।
NBFC सेक्टर पर बात करते हुए Mirae Asset Sharekhan के Equity Research Analyst राहुल मलानी का कहना है कि सेक्टर में लिक्विडिटी आउटलुक बेहतर हो रहा है। सेक्टर में अब अच्छी विजिबिलिटी देखने को मिल रही है। वहीं हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां भी अच्छा कर रही है। आने वाले 6 महीनों में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में अच्छा मूव देखने को मिल सकता है। इस सेक्टर में 15-20 फीसदी की ग्रोथ विजिबिलिटी नजर आई है।एलआईसी हाउसिंग को छोड़ दे तो सभी एनबीएफसी स्टॉक बेहतर कर रही है और उनके वैल्यूएशन भी काफी अच्छे है। लिहाजा इस सेक्टर पर निवेश करने की सलाह होगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।