Get App

RBI के पास कोई प्रस्ताव नहीं, चमक गए Shriram Finance और Bajaj Finance के शेयर

NBFC Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट की रौनक के बीच बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) के शेयर करीब 3% तक उछल पड़े। इनमें यह तेजी इसलिए आई क्योंकि RBI इनके टॉप मैनेजमेंट के कार्यकाल को लेकर किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रहा है। जानिए यहां किस प्रस्ताव की बात हो रही है और अभी क्या नियम है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 4:17 PM
RBI के पास कोई प्रस्ताव नहीं, चमक गए Shriram Finance और Bajaj Finance के शेयर
एनबीएफसी के सीईओ की नियुक्ति के लिए अभी आरबीआई की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है, जबकि बैंकों के सीईओ की नियुक्ति के लिए यह जरूरी है।

NBFC Stocks: आरबीआई ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है, जिसमें NBFCs (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों) के टॉप मैनेजमेंट के टेन्योर पर कैप लगाने या फोर्स रोटेशन लागू करने की बात हो। यह जानकारी सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से मिली है। पिछले हफ्ते कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि केंद्रीय बैंक RBI इस तरह के कदम पर विचार कर रहा है, जिसके कारण बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस जैसे एनबीएफसी के शेयरों में भारी बिकवाली हुई। हालांकि अब जब सामने आ रहा है कि आरबीआई ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रहा है तो इनके शेयर संभल गए।

आज इंट्रा-डे में बजाज फाइनेंस के शेयर 2.85% उछलकर ₹893.35 (Bajaj Finance Share Price) और श्रीराम फाइनेंस के शेयर 2.39% चढ़कर ₹1029.00 (Shriram Finance Share Price) तक पहुंच गए। दिन के आखिरी में बजाज फाइनेंस ₹879.70 (+1.28%) और श्रीराम फाइनेंस ₹1021.45 (+1.64%) पर बंद हुआ है।

अभी क्या हैं नियम?

एनबीएफसी के सीईओ की नियुक्ति के लिए अभी आरबीआई की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है, जबकि बैंकों के सीईओ की नियुक्ति के लिए यह जरूरी है। बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत आरबीआई के फिट एंड प्रॉपर टेस्ट को पास करने के बाद बैंक में सीईओ के तौर पर नियुक्ति होती है। पिछले हफ्ते एक नोट में ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने कहा था कि अभी नॉन-बैंक लेंडर्स को अपने प्राइवेट बैंकिंग पियर्स के मुकाबले जो नियामकीय फायदा मिलता है, वह खत्म होता है तो इसका सबसे अधिक असर बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस पर दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें