Neuland Laboratories Stock Price: फार्मा कंपनी न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर में 11 अक्टूबर को दिन में 16 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला और 52 वीक का नया हाई क्रिएट हुआ। हालांकि बाद में शेयर 14 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। एक एनालिस्ट नोट में कहा गया है कि एक्सपोर्ट से कंपनी के रेवेन्यू में शानदार वृद्धि होने से शेयर में खरीद बढ़ी। कंपनी का सितंबर 2024 में एक्सपोर्ट कुल 2.7 करोड़ डॉलर का रहा। यह अगस्त के 20 लाख डॉलर के एक्सपोर्ट से 13 गुना अधिक है।
