GST COLLECTION : कारोबारियों के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट लेना और रिटर्न दाखिल करना और आसान होगा। इनवॉयस मैनेजमेंट सिस्टम की नई सुविधा के जरिए अब कारोबारी न सिर्फ अपना ITC रिफंड खुद तय कर सकेंगे। बल्कि सही सही जीएसटी रिटर्न भी दाखिल कर सकेंगे। इसके लिए GST पोर्टल पर पहली अक्टूबर से इनवायस मैनेजमेंट सिस्टम लागू हो चुका है। अगले महीने से सभी GST कारोबारियों को इसी सिस्टम के ज़रिए अपने सेलर्स की बिलिंग और इनपुट टैक्स क्क्लेम को एडजस्ट करना पड़ेगा। यानि उनके पास अधिकार होगा कि वो सेलर्स से बिल को एक्सेप्ट करें, रिजेक्ट करें या उन्हें पेंडिंग में डाल दें।
