Get App

ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पहला संदेश- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रखने की बात, अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपने पहले संदेश में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने हमलों के निशाने पर आ सकते हैं। नए सुप्रीम लीडर ने बदला लेने की बात भी दोहराई है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 9:00 PM
ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पहला संदेश- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रखने की बात, अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी
ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लेकर भी सख्त चेतावनी दी।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर आयतुल्ला मोजतबा खामेनेई ने गुरुवार को अमेरिका और इजरायल को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखना ईरान के दुश्मनों पर दबाव बनाने का तरीका हो सकता है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने हमलों के निशाने पर आ सकते हैं।

यह संदेश उनके पिता की मौत के बाद सुप्रीम लीडर बनने के बाद पहला सार्वजनिक बयान माना जा रहा है। यह बयान ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक प्रस्तोता ने पढ़कर सुनाया। खामेनेई खुद कैमरे पर दिखाई नहीं दिए।

होर्मुज के सहारे दबाव बनाने की बात

अपने संदेश में खामेनेई ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ टकराव में ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की रणनीतिक अहमियत का इस्तेमाल करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें