Newgen Software Share Price: आईटी सेक्टर की कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर के शेयरों में मंगलवार 20 जनवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 15% से भी अधिक लुढ़क गए। यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई, जिसके बाद निवेशकों में इसके शेयरों को बेचने की होड़ दिखी।
