Get App

अगले राहत पैकेज में रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन पर होना चाहिए जोर: राजीव कुमार

NITI आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि राहत पैकेज पर सलाह मशविरा जारी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2021 पर 10:59 PM
अगले राहत पैकेज में रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन पर होना चाहिए जोर: राजीव कुमार

कोरोना के आंकड़े घटने और अनलॉक शुरू होने के बाद अब सबकी निगाहें सरकार की तरफ है कि राहत पैकेज कब आएगा और उसमें क्या खास होगा। कुल मिलाकर इकोनॉमी की सेहत कैसी रहने वाली है।  इन्ही विषयों पर सीएनबीसी-आवाज ने NITI आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार से खास बातचीत की। आइए डालते है एक नजर।

सीएनबीसी-आवाज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में NITI आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि राहत पैकेज पर सलाह मशविरा जारी है। अगले राहत पैकेज में कंस्ट्रक्शन, इंफ्रा, रियल एस्टेट पर फोकस की जरूरत है।

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा हाउसिंग सेक्टर में स्टॉम्प ड्यूटी घटाने की जरूरत है। रियल एस्टेट में जान डालने से 100 सेक्टर्स को फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पैसा खर्च करने की जरूरत है। हर जिले में बड़ा अस्पताल बनाया जा सकता है। स्वास्थ्य इंफ्रा बनाने से रोजगार भी पैदा होंगे।

पिछले साल 7.3 परसेंट निगेटिव ग्रोथ के बाद इकोनॉमी की रफ्तार एक बड़ा सवाल बन गई है। लेकिन राजीव कुमार को विश्वास है कि चालू कारोबारी साल में डबल डिजिट में यानि कम से कम 10 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिलेगी।

NITI आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने इस बातचीत में आगे कहा कि अर्थव्यवस्था अच्छी रिकवरी के रास्ते पर थी। अर्थव्यवस्था के सारे फंडामेंटल मजबूत हैं। अब पिछली बार जैसी गिरावट नहीं होगी। पहली तिमाही में डबल डिजिट ग्रोथ होगी। हालांकि नई लहर के नुकसान से उबरना चुनौती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें