निफ्टी इंडेक्स ने लगातार 13 दिनों तक हरे निशान में बंद होकर तेजी का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। अमेरिकी में ब्याज दरें घटने की उम्मीद और घरेलू व रिटेल निवेशकों की ओर से मजबूत लिक्विडिटी सपोर्ट ने शेयर बाजार को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। निफ्टी इंडेक्स 13 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक, लगातार 13 दिन तक बढ़त के साथ बंद हुआ। आज 3 सितंबर को यह हरे निशान में कारोबार कर रहा है। इस दौरान निफ्टी में कुल 5 फीसदी की तेजी आई है। इसके साथ ही निफ्टी ने अक्टूबर 2007 के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जब उसमें लगातार 11 दिनों तक तेजी देखी गई थी।
