अगले 20 दिन में 1,000 अंक और गिर सकता है निफ्टी, PSU स्टॉक्स में सबसे अधिक जोखिम: CLSA चार्टिस्ट

CLSA के टॉप चार्टिस्ट लॉरेंस बालांको ने कहा कि निफ्टी अगले 20 कारोबारी सत्रों में 23,300 के स्तर तक गिर सकता है। इसका मतलब है कि मंगलवार 22 अक्टूबर को निफ्टी 24,470 के स्तर पर बंद हुआ था और अब इसमें उस स्तर से 1,000 से अधिक अंकों की गिरावट आ सकती है

अपडेटेड Oct 25, 2024 पर 4:44 PM
Story continues below Advertisement
लॉरेंस बालांको ने यह भी कहा कि PSU सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट का जोखिम है

निफ्टी 50 इंडेक्स में मौजूदा स्तर से करीब 1,000 अंक और नीचे गिर सकता है। दिग्गज ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) के टॉप चार्टिस्ट लॉरेंस बालांको (Laurence Balanco) ने यह अनुमान जताया है। निफ्टी पहले ही अपने 26,277 के हालिया शिखर से करीब 7% नीचे आ चुका है, जो उसने 27 सितंबर को छुआ था। बालेंको को उम्मीद है कि निफ्टी मौजूदा स्तरों से और नीचे जाएगा।

हमारे सहयोगी CNBC-TV18 के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में बालांको ने कहा कि निफ्टी अगले 20 कारोबारी सत्रों में 23,300 के स्तर तक गिर सकता है। इसका मतलब है कि मंगलवार 22 अक्टूबर को निफ्टी 24,470 के स्तर पर बंद हुआ था और अब इसमें उस स्तर से 1,000 से अधिक अंकों की गिरावट आ सकती है।

बालांको ने कहा, "हमने अब गिरावट की गति को तेज होते देखा है, और हेड एंड शोल्डर्स जैसा क्लासिक रिवर्सल पैटर्न अगस्त और अक्टूबर के उच्चतम स्तरों के बाद बना है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि बाजार 200-दिनों के मूविंग एवरेज तक वापस जाएगा, जो लगभग 23,300 के आसपास है। इसलिए हम कम से कम 5% की और गिरावट देख रहे हैं। यह बाजार को वापस लॉन्ग-टर्म सपोर्ट ट्रेज की ओर ले जाएगा।"


बालांको का मानना है कि निफ्टी इस साल तीसरी बार अपने 200-दिनों मूविंग एवरेज को टेस्ट कर सकता है, जो फिलहाल 23,389 पर स्थित है और यह 2023 के निचले स्तर से अपट्रेंड चैनल की निचली सीमा भी है।

उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि नवंबर तक हम इन निचले टारगेट्स को छू लेंगे, और अगले 20 ट्रेडिंग सत्रों में बाजार 23,300 के स्तर तक पहुंच सकता है। हम देखेंगे कि क्या यहां सपोर्ट बनता है। पिछली बार जब निफ्टी ने 200-दिनों के मूविंग एवरेज का टेस्ट किया था, तो यह लोकसभा चुनान नतीजों की प्रतिक्रिया में हुआ है। इससे पहले वास्तव में 2023 के मार्च-अप्रैल में हुई बिकवाली हुई थी। इसलिए, पिछले 18 महीनों में हमने केवल दो अलग-अलग मौकों पर निफ्टी को 200 दिनों के मूविंग एवरेज पर जाते देखा है और हमें लगता है कि यह तीसरी बार होगा।"

PSU स्टॉक्स में सबसे अधिक जोखिम

बालांको ने यह भी कहा कि PSU सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट का जोखिम है। उन्होंने विशेष रूप से कोल इंडिया और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) जैसे दो PSU शेयरों में गिरावट की संभावना का जिक्र किया। मंगलवार को BSE PSU इंडेक्स 200-दिनों मूविंग एवरेज से नीचे आ गया, जिससे यह सेक्टर और भी कमजोर हो गया है। बालांको के अनुसार, "PSU बैंकों का प्रदर्शन, प्राइवेट बैंकों की तुलना में कमजोर होता जा रहा है, और हम देख रहे हैं कि PSU इंडेक्स 200-दिनों के औसत से नीचे गिर चुका है, जिससे यह सबसे कमजोर सेक्टर बन गया है।"

यह भी पढ़ें- Bajaj Finance में 5% की जोरदार तेजी, नतीजों के बाद शेयर खरीदने की मची होड़, अब क्या करें निवेशक?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।