शेयरों पर बिकवाली का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 3 मार्च को भी बाजार पर दबाव देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक कभी हरे तो कभी लाल निशान में नजर आए। एक समय सेंसेक्स गिरकर 72,985 प्वाइंट्स पर आ गया था। निफ्टी भी 22000 के लेवल के करीब पहुंच गया था। निफ्टी 50 सितंबर 2024 के अपने हाई से 16 फीसदी टूट चुका है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दिसंबर 2024 के अपने ऑल-टाइम हाई से क्रमश: 22 फीसदी और 25 फीसदी क्रैश कर चुके हैं।
