Get App

सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोर कारोबार, एक्सपर्ट्स के इन 4 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगी तगड़ी कमाई

Coforge पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 5200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 186 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 285 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 140 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 09, 2023 पर 12:11 PM
सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोर कारोबार, एक्सपर्ट्स के इन 4 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगी तगड़ी कमाई
Pitti Engineering पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 614 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

इजराइल-फिलिस्तीन के बीच जंग से बाजार में शुरुआत में दबाव दिखा। निफ्टी में करीब 90 अंकों की गिरावट देखने को मिली। जबकि बैंक निफ्टी करीब 370 अंक गिरकर कारोबार करता दिखा। वहीं सेंसेक्स में भी लगभग 300 अंकों की गिरावट देखने को मिली। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने कोफोर्ज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने इंफोसिस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने एलएंडटी टेक सर्विसेस पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने पिट्टी इंजीनियरिंग पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Coforge

सच्चितानंद उत्तेकर ने Coforge के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 5200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 186 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 285 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 140 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Infosys Future

आशीष बहेती ने Infosys पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Infosys में 1483 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1515 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1470 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें