Get App

निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगातार दूसरे दिन चढ़ा, 2-व्हीलर शेयरों की बढ़ी रफ्तार, टाटा मोटर्स टॉप गेनर

आज 15 सितंबर को निफ्टी ऑटो इंडेक्स इंट्राडे में 1.3 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन इंडेक्स में बढ़त नजर आई है। आज इंडेक्स में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर कंपनी और आयशर मोटर्स रहे। इनमें 1-5 प्रतिशत के बीच उछाल देखने को मिला है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 15, 2023 पर 3:43 PM
निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगातार दूसरे दिन चढ़ा, 2-व्हीलर शेयरों की बढ़ी रफ्तार, टाटा मोटर्स टॉप गेनर
Tata Motors इस साल लगभग 60 प्रतिशत तक चढ़कर ऑटो इंडेक्स का टॉप गेनर बना है। इसके बाद सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाला शेयर बजाज ऑटो रहा है

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी कि 15 सितंबर को निफ्टी ऑटो इंडेक्स इंट्राडे में 1.3 प्रतिशत बढ़ गया। इंडेक्स में बढ़त का यह दूसरा दिन रहा। इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाले शेयर बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर कंपनी और आयशर मोटर्स रहे। इनमें 1-5 प्रतिशत के बीच बढ़त देखने को मिली। इस साल अब तक निफ्टी ऑटो ने 28 प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखाई है। ये इंडेक्स निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसमें 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एनालिस्ट के अनुसार कई कंपनियों के अच्छे प्रोडक्ट के साथ-साथ डिमांड और मार्जिन में सुधार से इंडेक्स में नई तेजी देखने को मिल रही है।

टाटा मोटर्स बना टॉप गेनर्स

ऑटो इंडेक्स में शामिल टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इस साल लगभग 60 प्रतिशत तक चढ़कर सबसे बड़ा गेनर बना है। टाटा-समूह की कंपनी का शेयर निवेशकों के सेंटीमेंट को और बू्स्ट दे रहा है। इसकी वजह ये है कि मौजूदा स्तर से शुद्ध ऑटोमोटिव कर्ज में कमी आई है। इसके साथ-साथ जगुआर लैंड रोवर व्यवसाय में निरंतर सुधार दिख रहा है।

दूसरी तरफ बढ़ी हुई महंगाई के बीच मांग के दबाव से जूझ रही दोपहिया कंपनियां भी मुश्किल में हैं। Bajaj-Triumph और Hero-Harley की साझेदारी में लॉन्च किए गए मॉडल के साथ, दोपहिया कंपनियां भी दाम बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें