निफ्टी बैंक (Nifty Bank) इंडेक्स ने आज 3 जून को पहली बार 50,000 का आंकड़ा पार कर एक नया इतिहास रच दिया। इंडेक्स को 40,000 से 50,000 अंक का सफर करने में ढाई साल लग गए। इंडेक्स ने पहली बार अक्टूबर 2021 में 40,000 का आंकड़ा पार किया था। बता दें कि निफ्टी बैंक इंडेक्स में सरकारी और प्राइवेट दोनों बैंकों के शेयर शामिल हैं। पिछले छह सालों में निफ्टी बैंक दोगुना हो गया है। इसने पहली बार 27 जुलाई 2017 को 25,000 का आंकड़ा पार किया था। तब से, ICICI बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जैसे शेयर इंडेक्स के किए टॉप गेनर्स बनकर उभरे हैं। वहीं एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) जैसे इंडेक्स में शामिल कई अन्य शेयरों का भाव पिछले छह सालों में दोगुना हो गया हैं।
