Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हो सकती हैं। बता दें कि बाजार में आज लगातार 5 दिनों की तेजी थमती दिखी। उतार-चढ़ाव के बीच 16 जनवरी को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ । कारोबार के अंत में अंत में सेंसेक्स 199.17 अंक या 0.27 फीसदी गिरकर 73,128.77 पर और निफ्टी 65.20 अंक या 0.30 फीसदी टूटकर 22,032.30 पर बंद हुआ ।ऐसे में आज के लिए निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या रणनीति होनी चाहिए, आइए डालते हैं एक नजर।
