बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में अब बॉटम बना और तेजी का ट्रेंड वापस लौट चुका है। अभी के लिए यह कहानी सही होगी कि बाजार में बॉटम बन गया है। कल सेशन के आखिर में गिरावट से थोड़ी फिक्र है। निफ्टी ने पिछले 2 दिन में Higher Lows बनाए हैं। निफ्टी जब तक 24,700 के ऊपर है, तब तक टेक्स्चर गिरावट में खरीदारी का है। FIIs की भारी बिकवाली अब और कम हो रही है। बाजार पर रिटेल का भरोसा भी लौटा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में फिर तेजी बननी शुरू हो चुकी है। पिछले 2 दिनों में Advance/Decline भी मजबूत हुए हैं।
अनुज सिंघल ने कहा कि चीन से जो झटका लगा बाजार उससे अब उभर चुका है। मिडिल ईस्ट में तनाव और ज्यादा नहीं बढ़ रहा है । वहीं US बाजार ने कल फिर नया शिखर बनाया। इस साल S&P 500 इंडेक्स ने 44 बार नया शिखर बनाया है.। वहीं कच्चे तेल में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड ऑयल अब 77 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। अब बाजार में गिरावट का कोई कारण नहीं है। FIIs की F&O पोजिशन अब काफी हल्की हो चुकी है। कल भी FIIs ने लॉन्ग काटे और शॉर्ट सौदे जोड़े हैं। FIIs अब सिर्फ 38% लॉन्ग पर हैं। पुट कॉल रेश्यो 0.72 पर हैं।
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा पहला रजिस्टेंस 25,070-25,125 (ऑप्शन बेस्ड) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,200-25,250 (कल का शिखर) पर है। 25,250 के ऊपर, निफ्टी 25356 का 20 DEMA टेस्ट कर सकता है। निफ्टी का पहला सपोर्ट 24,900-24,950 पर है जबकि सबसे अहम स्तर 24,700-24,750 पर है। 24,700 के नीचे बंद हुआ तो बाजार कमजोर होगा। 20 DEMA (25356) के ऊपर बंद हुआ तो बड़ी रैली संभव है।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक ठीक 100 DEMA पर बंद हुआ है। भरोसा बढ़ाने के लिए कल के शिखर को पार करना जरूरी है। बैंक निफ्टी पर पहला रजिस्टेंस 51,400-51,500 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,700-51,800 पर है। वहीं पहला सपोर्ट 50,450-50,50 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 50,000-50,200 पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।