अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच ग्लोबल बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी लाल निशान पर होने के संकेत मिल रहे हैं । इसके पहले कल यानी 15 दिसंबर को भारतीय बाजार में बिकवाली देखने को मिली थी, जिसके बाद सेंसेक्स 61,799 और निफ्टी 18,415 पर बंद हुए थे। ऐसे में खराब ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार की चाल कैसी रहेगी और निफ्टी , बैंक निफ्टी में आपकी कमाई की रणनीति क्या होनी चाहिए इसपर भी डाल लेते है एक नजर।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 18406-18454और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 18510-18556/610 है। इसका पहला बेस जोन 18332-18257 और दूसरा बड़ा बेस जोन 18186-18143 है। कल बिकवाली के दबाव में ऑप्शन बेस और 20 DEMA टूटा। वीकली ऑप्शन के हिसाब से हमारे पास बड़ा सपोर्ट नहीं है लेकिन 18500-600-700 जोन में कॉल राइटर्स आक्रामक हुए है। आज के ट्रेड पर अंदाजा लगाना मुश्किल है। रिस्क और रिवॉर्ड के हिसाब से बाजार खुलने के बाद ट्रेड पर फैसला लेगें। 18406 के नीचे बने रहते तक 18143 भी संभव है। 18143 से जितना दूर हो सके शॉर्ट ट्रेड लें। 18454 के ऊपर शॉर्ट ना करें। वहीं 18143 पर 50 DMA और यहां से पुलबैक संभव है। शॉर्टकवरिंग के लिए 18406-454 होना जरूरी हैं।