रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने गुजरात में लॉन्च किया FMCG ब्रांड 'इंडिपेंडेंस', बेचेगी दाल-चावल

रिलायंस रिटेल वेंचर की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने इंडिपेंडेंट्स के लॉन्च के अवसर पर कहा "मैं हमारे अपने एफएमसीजी ब्रैंड इंडिपेंडेंस को लॉन्च करके खुश हूं। यह खाने का तेल, दालें, अनाज, पैकेज्ड फूड्स और दूसरे दैनिक उपयोग के प्रोडक्ट्स के साथ हाई क्वालिट वाले किफायती प्रोडक्ट्स की रेंज होगी

अपडेटेड Dec 16, 2022 पर 10:20 AM
रिलायंस रिटेल ने इस बारे में जारी अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर इस ब्रांड की लॉन्चिंग करेगा

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (Reliance Retail Ventures Limited) की एफएमसीजी शाखा (FMCG arm) रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Reliance Consumer Products Limited) ने 15 दिसंबर को गुजरात में अपना स्वदेशी मेड-इन-इंडिया कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स ब्रांड, इंडिपेंडेंस (Independence) लॉन्च किया है। अहमदाबाद स्थित अक्षरधाम के प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी समारोह के अवसर पर उपभोक्ताओं और किराना भागीदारों के लिए इंडिपेंडेंस की शुरुआत की गई। इस ब्रांड के तहत स्टेपल, प्रोसेस्ड फूड, रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने वाले सामनाों सहित कई श्रेणियों के उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

रिलायंस रिटेल वेंचर की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने इंडिपेंडेंट्स के लॉन्च के अवसर पर कहा "मैं हमारे अपने एफएमसीजी ब्रैंड इंडिपेंडेंस को लॉन्च करके खुश हूं। यह खाने का तेल, दालें, अनाज, पैकेज्ड फूड्स और दूसरे दैनिक उपयोग के प्रोडक्ट्स के साथ हाई क्वालिट वाले किफायती प्रोडक्ट्स की रेंज होगी।" उन्होंने आगे कहा, "यह ब्रैंड रियल इंडियन प्रोब्लम्स के लिए एक सही इंडियन सॉल्यूशन लेकर आएगा। जिसे हम 'कण-कण में भारत' टैगलाइन के साथ शुरू कर रहे हैं।"

इंट्राडे में इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर आप कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा


रिलायंस रिटेल ने इस बारे में जारी अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर इस ब्रांड की लॉन्चिंग करेगा। कंपनी का लक्ष्य गुजरात को "गो-टू-मार्केट" स्टेट के रूप में विकसित करने का है। गुजरात में ब्रांड 'रिलायंस' के भरोसे और आत्मीयता पर आगे बढ़ते हुए कंपनी चाहती है कि 'इंडिपेंडेंस' एक ऐसा सशक्त आंदोलन बने, जिससे उपभोक्ताओं से लेकर मैन्युफैक्चरर्स, वितरकों और किराना पार्टनर्स जैसे सभी हितधारकों को मजबूती मिले। इंडिपेंडेंस के उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों की एक अलग समझ के साथ तैयार किए गए हैं और निश्चित रूप से भारतीय घरों में जगह बनाएंगे, क्योंकि वे न केवल भारत में बने हैं, बल्कि भारत के लिए बने हैं।

बताते चलें की आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की अगस्त में हुई 45वीं एजीएम में एफएमसीजी मार्केट में अपनी एंट्री की घोषणा की थी। इससे यूनिलीवर और आईटीसी जैसी कंपनियों को सीधी टक्कर मिलेगी।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।