Get App

Nifty ने 52 हफ्ते का निचला स्तर तोड़ा, पूरे एशिया के शेयर बाजारों में कोहराम, सिंगापुर में सबसे ज्यादा गिरावट

आज की गिरावट के दायरे में पूरे एशियाई बाजार आ गए। सबसे ज्यादा गिरावट सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज के स्ट्रेट टाइम्स में देखने को मिला। यह 3.49 फीसदी फिसला। दक्षिण कोरिया शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक कोस्पी में 2.62 फीसदी की गिरावट आई। जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 08, 2026 पर 3:48 PM
Nifty ने 52 हफ्ते का निचला स्तर तोड़ा, पूरे एशिया के शेयर बाजारों में कोहराम, सिंगापुर में सबसे ज्यादा गिरावट
अमेरिकी शेयर बाजारों में 7 अक्टूबर को गिरावट आई थी। इसका असर 8 अक्टूबर को भारत सहित दूसरे एशिया बाजारों पर दिखा।

शेयर बाजारों में गुरुवार यानी 8 अक्टूबर को कोहराम मच गया। भारत सहित एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बाजार का सेंटिमेंट कमजोर था। लेकिन, अचानक इतनी बड़ी गिरावट की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। अचानक मंदड़ियों ने बाजार को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया।

निफ्टी आईटी छोड़ सभी सूचकांक फिसले

Nifty 3:20 बजे 1.71 फीसदी यानी 387 अंक गिरकर 22,216 पर चल रहा था। सेंसेक्स 1.62 फीसदी यानी 1177 अंक गिरकर 71,461 अंक पर था। बैंक निफ्टी में भी 1.04 फीसदी की गिरावट आई। बाजार में गिरावट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि Nifty IT को छोड़ सभी सूचकांक लाल निशान में थे। लेकिन, सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल इंडेक्स में आई। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट दिखी।

एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें