Get App

निफ्टी लगातार बना रहा हायर हाई, चुनिंदा शेयरों में बने रहने की रणनीति देगी शानदार रिटर्न- अनुज सिंघल

पहला रजिस्टेंस 25,075-25,125 (ऑप्शंस बेस्ड ) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,150-25,200 (चार्ट बेस्ड) पर है। 25,200 के ऊपर 25,500 तक तेजी की शुरुआत संभव है। पहला सपोर्ट 24,875-24,925 (ऑप्शंस बेस्ड) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,775-24,825 (10 और 20 DEMA) पर है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 9:11 AM
निफ्टी लगातार बना रहा हायर हाई, चुनिंदा शेयरों में बने रहने की रणनीति देगी शानदार रिटर्न- अनुज सिंघल
कल आखिरकार निफ्टी 25,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब हुआ। कल पूरी तेजी स्क्रीन पर हुई, गैपअप वाली तेजी नहीं थी

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

कल आखिरकार निफ्टी 25,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब हुआ। कल पूरी तेजी स्क्रीन पर हुई, गैपअप वाली तेजी नहीं थी। कल निफ्टी ने खरीदारी के जोन का खूबसूरती से सम्मान किया। किसी भी नई तेजी की शुरुआत इसी तरह से होती है। पहले 3-4 दिन रैली में भरोसा नहीं होता। 24,350 के हाल के निचले स्तर से अब हम 700 अंक ऊपर हैं। लगातार 3 दिन निफ्टी 20 DEMA के ऊपर बंद हुआ। लगातार 5 दिन निफ्टी हरे रंग में बंद हुआ। निफ्टी 6 हफ्ते गिरा था, अभी तो सिर्फ दूसरे हफ्ते की तेजी है। कल की रैली से सिर्फ एक निराशा FIIs ने और शॉर्ट्स जोड़े। कल उम्मीद कर रहे थे कि आखिरकार FIIs शॉर्ट्स कवर करेंगे। ठीक है, वो 25,000 पर नहीं, शायद 26,000 पर कवर करना चाहते हैं

बाजार: आज के संकेत

आज बाजार में सिर्फ एक बड़ा संकेत: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। कल ट्रेंडिंग दिन होने के बाद आज पहले घंटे दायरे में रह सकते हैं। ऑप्शन राइटर की बेसिक रेंज 24,875-25,125 पर है। आज सुबह खुलते ही ऑप्शन राइटर का काम हो जाएगा। उसके बाद बाजार में शायद फिर से एक तेजी बने। आज से एक नजर ग्लोबल संकेतों पर भी होगी, खास तौर से जैक्सन होल पर । जैक्सन होल सिम्पोजियम आज से शुरू होगा। जैक्सन होल में पॉवेल का भाषण शुक्रवार को होगा। फेड मिनट्स दिखाते हैं कि ट्रंप टैरिफ का असर शुरू हो रहा है। ब्रेंट क्रूड लगभग 2% ऊपर, $67 के पार निकला। टेक्निकलरी, निफ्टी अब सभी अहम मूविंग एवरेजेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। RIL पर आज एक और पॉजिटिव ब्रोकरेज रिपोर्ट आई। कल निफ्टी IT ने भी शानदार मूव दिखाया। अब सिर्फ बैंक निफ्टी की भागीदारी बाकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें