Get App

Nifty Outlook: 22650 का लेवल पार, अब बढ़ेगा 23000 की तरफ जाएगा या टूटकर आएगा 22000 पर!

Nifty Outlook: आज 6 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ और इसने 23700 का भी लेवल पार कर दिया। लगातार दूसरे दिन 22650 के ऊपर मजबूत बढ़त के बाद इस बात की चर्चा होने लगी कि निफ्टी अब 23000 की तरफ बढ़ेगा या वापस 22000 के लेवल तक टूटेगा। जानिए कि इसे लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 2:11 PM
Nifty Outlook: 22650 का लेवल पार, अब बढ़ेगा 23000 की तरफ जाएगा या टूटकर आएगा 22000 पर!
Nifty Outlook: लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी आज दूसरे दिन मजबूत हुआ लेकिन एक्सपर्ट्स को बुलिश माहौल सतर्कता वाला दिख रहा है।

Nifty Outlook: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने आज 6 अक्टूबर को मजबूती से 22,650 का लेवल पार किया। इसे प्राइवेट बैंकों, मेटल और फार्मा शेयरों से मजबूत सपोर्ट मिला। लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन आज यह मजबूत हुआ। अब सवाल ये उठ रहा है कि निफ्टी 23000 की तरफ जाएगा या फिर 1 अक्टूबर के निचले स्तर को दोबारा छुएगा। इसे लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स फिलहाल बुलिश हैं लेकिन सतर्क भी हैं।

किधर बढ़ेगा Nifty, क्या है एक्सपर्ट्स का

बजाज ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) पबित्रो मुखर्जी का कहना है कि अगर इंडेक्स पिछले दो सेशन के लगभग एक जैसे हाई लेवल 22,621 के ऊपर जाता है, तो आने वाले सेशन में यह 22,750 और 23,000 के लेवल तक और ऊपर जा सकता है। हालांकि अगर यह इसके ऊपर नहीं जा पाता है, तो RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के नतीजों से पहले 22,200-22,620 की रेंज में कंसोलिडेशन का संकेत मिलेगा। पबित्रो के मुताबिक नीचे की तरफ अगर यह अप्रैल 2026 के निचले स्तर 22,182 से नीचे जाता है, तो गिरावट 22,000 और पिछले साल 2025 के निचले स्तर 21,743 तक बढ़ सकती है। पबित्रो का कहना है कि निफ्टी का ट्रेंड बदलने के लिए लगातार 'हायर हाई-हायर लो' स्ट्रक्चर बनाना होगा और 23,000-23,100 के लेवल को फिर से हासिल करना होगा।

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर का कहना है कि शॉर्ट टर्म में मार्केट में माहौल पॉजिटिव तो है लेकिन सतर्क भी रहना होगा। हितेश का कहना है कि निचले स्तर पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है लेकिन ऊपरी जोन के पास सप्लाई भी बनी हुई है। हितेश के मुताबिक तत्काल सपोर्ट 22,400–22,450 के स्तर पर है, जबकि रेजिस्टेंस 22,700–22,750 के स्तर पर दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें