Nifty In Make Or Break Zone: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि टेक्निकली निफ्टी ने lower low और lower high बनाया। निफ्टी में अब ऊपर 10 DEMA और नीचे 20 DEMA के बीच की लड़ाई है। अगर 23,100 के नीचे बंद हुए तो ट्रेंड निगेटिव हो जाएगा। अगर 23,350 के ऊपर बंद हुए तो ट्रेंड पॉजिटिव हो जाएगा। कल का प्राइस एक्शन बढ़िया था, लेकिन क्लोजिंग थोड़ी खराब थी। कल हम 1000 अंक की US की गिरावट को पचा कर गए थे। सारा मामला ये है कि मंदी सिर्फ US में होगी या दुनिया में?अगर सिर्फ US में मंदी आई तो इतना डर नहीं। लेकिन अगर ग्लोबल मंदी हुई तो सभी बाजार गिरेंगे। हां, ये जरूर है कि हमारे बाजार थोड़े कम गिरेंगे।
अनुज सिंघल ने कहा कि कल क्लोजिंग में हमने एक pair trade बताया था। Pair trade थी बैंक निफ्टी को खरीदें और साथ में निफ्टी की पुट भी खरीदें। उसका कारण था बैंक निफ्टी की मजबूती और IT की कमजोरी। मेरा नजरिया अब यही है कि यहां से बैंक चलेंगे, IT और गिरेगा।
अब यहां से क्या करें रिटेल?
ऐसे में सवाल उठता है कि अब यहां से रिटेल क्या करें? उसका जवाब देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि यहां से अपना फोकस रखिए सिर्फ 2 फैक्टर्स पर रखें। पहला नतीजे और दूसरा Relative strength पर। शेयर वो लें जहां या तो नतीजों का सपोर्ट मिले। या शेयर वो लें, जहां Relative strength हो। अगर दोनों एक साथ मिल जाएं तो सोने पे सुहागा। ये साल आपकी मेंटल स्ट्रेंथ को टेस्ट करेगा। इस साल पैसा बनाने से ज्यादा पैसा बचाना अहम है। पिछले 2 साल आप समझिए T20 चल रहा था। T20 में 20 ओवर में भी 250 रन बना सकते हैं। इस साल मानिए गाबा में टेस्ट मैच चल रहा है। विकेट बचाना है, और half volley या full toss का इंतजार करना है। अगर इस बाजार में आप रोज ट्रेडिंग करेंगे, नुकसान होना पक्का है। लेकिन अगर आप कुछ खास दिनों का इंतजार करेंगे, पैसा जरूर बनेगा। फार्मा और फाइनेंशियल्स इन 2 सेक्टर्स पर नजर रखें । ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और क्रूड से जुड़े शेयरों पर भी फोकस रख सकते हैं। IT को अभी भी कुछ समय के लिए पूरी तरह से नजरअंदाज करें।
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला और सबसे अहम सपोर्ट 23,100-23,150 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर, 20 DEMA) पर है। अगला सपोर्ट 22,930-23,000 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। कल जैसी रणनीति रखें, 20 DEMA काफी अहम है। अगर रिकवरी में 23,150 के ऊपर टिके तो खरीदारी करें। 23,100 का सख्त SL जरूर लगाएं है। पहला रजिस्टेंस 23,300-23,350 (पिछले 2 दिन का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,500-23,550 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर है। अगर बाजार को रिकवर करना है तो निफ्टी बैंक के दम पर ही होगी। पिछले 2 दिन से निफ्टी बैंक का निचला स्तर 50,900 के करीब पर है। 51,100-51,200 तक की हर गिरावट को खरीदें है। स्टॉपलॉस 50,850 पर है। ऊपर 52,000 के स्तर पर नजर रखें। अगर 52,000 पार हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।